आदीबद्री में घूमने गए एमएलएन कॉलेज यमुनानगर का छात्र बरसाती नदी में नहाते समय डूब गया। साथी चार छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर विफल रहे। सूचना पुलिस को दी, तब रणजीतपुर पुलिस ने यमुनानगर से गोताखोर बुलाए। गोताखोर अमर सिंह, रामकेश ने नदी में बने कुंड में फंसे छात्र के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सहारनपुर के रामनगर निवासी आदित्य महाजन (20) के रूप में हुई।