हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे पिंजौर के कांवडियों की कार के डंडों से शीशे तोड़ दिए गए। मामला बुधवार रात थाना सदर जगाधरी के अंतर्गत हरनौली गांव में हुआ। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दरअसल, हरनौली में कांवड़िये पेट्रोल पंप पर रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान यहां तीन-चार लोग कांवडियों की कार के बोनेट पर शराब रख पीने लगे। कांवड़ियों ने कार के पास गंगाजल होने की बात कहकर उन्हें शराब दूर रखने के लिए कहा, पर उक्त लोग धमकी देकर चले गए। बाद में वापस आकर कांवड़ियों की कार के शीशे तोड़ गए। बाद में सूचना पर पुलिस ने कांवडियों के ब्यान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।