यमुनानगर में शराब ठेकेदारों की गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार शराब ठेकेदारों का एक युवक को उसकी दुकान से उठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि कैसे दुकानदार के साथ मारपीट की गई । और अब पीड़ित परिजन पुलिस के सामने अपने बेटे को ठेकेदारों से छुड़वाने की गुहार लगा रहे हैं।