हरियाणा के सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में आग लगी गई। फैक्टरी नंबर 329 में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम होता है। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे 30 से ज्यादा मजदूर झुलसे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही सोनीपत दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची है। आग में झुलसे मजदूरों को ईलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।सोनीपत दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।