फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्योहारी सीजन में शहर की मशहूर मिठाई की दुकानों पर डाला छापा, सोनीपत में मिठाइयों के लिए नमूने

हरियाणा के सोनीपत में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को हलवाइयों के साथ बैठक की। इसके बाद सुभाष चौक के नजदीक दो दुकानों पर छापा डालकर मिठाइयों के चार नमूने भरे। दुकान में सफाई व्यवस्था की जांच की। मिठाइयों के नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने सबसे पहले सुभाष चौक के पास आरके स्वीट्स पर छापा डाला। उन्होंने यहां से रसगुल्ले व काजू बर्फी के नमूने भरे। इसके बाद टीम प्रताप डेयरी पर पहुंची, जहां से टीम ने पेड़ा व पनीर के नमूने लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें