फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में कार व स्कूटी की टक्कर से सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत, दिवाली पर घर आया हुआ था बिंद्र

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 04:04 PM IST

कैथल के गांव पाई में कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर से हुए सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्री की मौत हो गई। दोनों को खेत से लौटते समय तीन नवंबर को एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के चाचा के ब्यान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पाई निवासी रामफल की शिकायत अनुसार वह शाम करीब चार बजे अपने खेत में जा रहा था। जब वह धर्मकाटां के पास पहुंचा तो देखा कि एक कार पाई गांव से राजौंद की तरफ तेज गति से आ रही थी। दूसरी ओर से उसका 25 वर्षीय भतीजा बिंद्र अपनी दो साल की बेटी के साथ स्कूटी पर खेत से आ रहा था। जब वे धर्मकांटा के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल कैथल लेकर गए, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में कार भी पलट गई, जिससे उसमें सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि बलिंद्र उर्फ बिंद्र गन्नौर में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। दिवाली पर्व के चलते वह अपने घर आया हुआ था। 15 दिन पहले ही उसके घर पर लड़के ने जन्म लिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें