फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 10:48 AM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में विद्यालयों के फिजिकल एजुकेशन से जुड़े कर्मियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान योग से होने वाले लाभों और विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर के समापन अवसर पर जिला योग समन्वयक डॉ विनोद कुमार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लवल किशोर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। अधिकारियों ने बताया कि अब इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल कर्मी जिले के सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग ले सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें