फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में तुलसी शालिग्राम विवाह का निमन्त्रण देने घर-घर पहुंच रहीं महिला मंडली, दो नवंबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह

मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर सेवा समिति की महिला मंडली ने घर-घर जाकर प्रभातफेरियां करते हुए 2 नवम्बर को होने वाले तुलसी शालिग्राम के विवाह का निमन्त्रण दिया। शालिग्राम की बरात सुबह 10 बजे मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर से प्रारंभ होकर कोट अददू बिरादरी ऋषि नगर, आर्य समाज मंदिर, सुभाष चंद बोस पार्क, बत्रा कॉलोनी, मानव सेवा डिस्पेंसरी, हनुमान मंदिर, जनसंघ कार्यालय से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेगी। समिति प्रधान पवन तनेजा ने बताया कि तुलसी जी से विवाह उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर महिला मंडली की प्रधान द्रोपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, राज मुंजाल, प्रकाश आहूजा, रितु नंदा, यशोवंती शर्मा, मोना गुगलानी, वर्षा वर्मा, कांता गोयत, सरोज भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें