रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने आरोप लगाया कि मंडियों दो दिन से खरीद प्रक्रिया भी बंद है। इसके कारण किसानों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नमी के नाम पर फसल में कटौत की जा रही है। इससे किसानों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। सरकार बड़े उद्योग घरानों को मंडीयों की कमान सौंपना चाहती है। इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला शुक्रवार को सोनीपत अनाज मंडी में दौरा करने पहुंचे। सोनीपत मंडी में विधायक अर्जुन चौटाला गांव हरसाना निवासी किसान आनंद का ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। मंडी के गेट पर गेटपास बनवाया। उस ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राली गेहूं भरा हुआ था।