फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया एसएसजे का शुभारंभ, सोनीपत व करनाल नगर निगम से जोड़े पांच-पांच शहर

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 04:24 PM IST

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें एकता और अंत्योदय की भावना के साथ देश के शहरों को स्वच्छ व गंदगी मुक्त बनाना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दो विचार रखे थे- एक राजनीतिक आजादी और दूसरा गंदगी से आजादी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर राष्ट्रपिता के इस संकल्प को आगे बढ़ाया। केंद्रीय मेंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को एजुकेशन सिटी राई स्थित आईआईटी कैंपस में स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में करनाल से जुड़े और कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। सोनीपत व करनाल नगर निगम से पांच-पांच नगर पालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने देश के शहरों को स्वच्छ करने के लिए शुरू की गई इस बेहतरीन पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद भी किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत 72 मेंटर शहर और लगभग 200 मेंटी शहर जोड़े गए हैं। यह शहरी कचरा प्रबंधन क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा सिटी-ट्विनिंग ढांचा सिद्ध होगा। चयन हाल ही में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के आधार पर किया गया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को मेंटर और सुधार की आवश्यकता वाले शहरों को मेंटी बनाया गया है। प्रत्येक मेंटर-मेंटी (गुरु-शिष्य) जोड़ी का गठन भौगोलिक निकटता और प्रदर्शन अंतर के आधार पर किया है। जिससे ज्ञान आदान-प्रदान अधिक प्रासंगिक और व्यावहारिक हो। राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में करनाल और सोनीपत नगर निगम ने पांच-पांच छोटे शहरों को स्वच्छता में सहयोग देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। करनाल नगर निगम सीवन, इस्माईलाबाद, कालांवाली, नारनौंद और राजौंद नगर पालिका का मार्गदर्शन करेगा, जबकि सोनीपत नगर निगम पटौदी, फर्रुखनगर, कुंडली, नारनौल और होडल को सहयोग करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें