फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत आठ बुजुर्गों को दिए निशुल्क जबड़े

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 04:04 PM IST

प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत नागरिक अस्पताल गोहाना में अभ्युदय जनकल्याण न्यास ने आठ बुजुर्गों को निःशुल्क जबड़े प्रदान किए। इन जबड़ों के मिलने से बुजुर्गों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। न्यास के सदस्य डॉ राकेश रोहिल्ला ने बताया कि अभ्युदय जनकल्याण न्यास पिछले कई सालों से प्रोजेक्ट मुस्कान के माध्यम से बुजुर्गों को निःशुल्क जबड़े उपलब्ध करवा रहा है। पिछले तीन वर्षों में 404 बुजुर्गों को जबड़े दिए जा चुके थे। आज आठ और बुजुर्गों को जबड़े दिए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 412 हो गई है। उन्होंने बताया कि न्यास की ओर से केवल जबड़े ही नहीं, बल्कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि बुजुर्गों को रोजमर्रा के काम करने में आसानी हो सके। डॉ राकेश रोहिल्ला ने बताया कि इस सेवा कार्य में कई सामाजिक संस्थाएं समय-समय पर सहयोग करती रही हैं। इनमें भारत विकास परिषद, जेसीआई गोहाना स्टार और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा सहयोगी रही हैं। अब पिछले एक साल से लायंस क्लब गोहाना सिटी इस अभियान में लगातार सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही यह सेवा अभियान आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और अधिक बुजुर्गों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें