फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, पंजाब रोडवेज चालक की मौत, परिचालक घायल

सुनील कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 04:12 PM IST

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसे में पंजाब रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गए। हादसे के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के गुरदासपुर निवासी जसविंदर सिंह (30) पंजाब रोडवेज के कपूरथला डिपो की बस लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जीटी रोड पर देर रात करीब एक बजे सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास बस सड़क किनारे खड़े कैंटर के पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चालक जसविंदर और परिचालक सरबजीत सिंह बस से नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पंजाब रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आने से चालक जसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक सरबजीत सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार जसविंदर सिंह करीब पांच साल से पंजाब रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो साल का बेटा भी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें