फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कैटरर्स की दुकान से नकदी व दो लैपटॉप चोरी करने के बाद गोदाम में चोरों ने लगाई आग, लाखों रुपये का नुकसान

पुरखास अड्डा स्थित बालाजी डेरी एवं कैटरर्स की दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने घुसकर 80 हजार रुपये व दो लैपटॉप चुराने के बाद पेट्रोल डालकर गोदाम में आग लगा दी। जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर निवर्तमान मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और पीड़ित मोहित कटारिया से घटना की जानकारी ली। मोहित ने बताया कि देर रात साढ़े बारह बजे के बाद चोर दुकान में घुसे और सबसे पहले बिजली के तार काट दिए ताकि सीसीटीवी बंद हो जाएं और फिर ऑफिस का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपये चुरा ली। चोर इसके बाद गोदाम में घुसे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे गोदाम में रखा किरयाने का सारा सामान जलकर राख हो गया। गैस सिलिंडर भी लीक कर दिए ताकि सब कुछ जलकर राख हो जाये। शुक्र यह रहा कि गैस सिलिंडर फटे नहीं अन्यथा आस पड़ोस की दुकानों में भी काफी नुकसान हो सकता था। राजीव जैन ने पीड़ित को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों को फोन किये और कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जाये। उन्होंने बताया कि घटना को देखने से लगता यही है कि किसी ने साजिश करके घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें