विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने रविवार को सेक्टर 14 मार्केट में नारियल तोड़कर विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि विधायक आदर्श नगर ग्राम (वेंगी) योजना के तहत विधायक निधि कोष से 30 लाख रुपये से सेक्टर-14 मार्केट में सुंदरीकरण कार्य शुरू करवाया है। विधायक ने बताया कि सेक्टर 14 मार्केट में इंटरलॉकिंग टाइल्स को बदला जाएगा और विभिन्न रंगों की नई आकर्षक इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। आकर्षक फैंसी लाइटों से मार्केट को रोशन किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बेंच लगाए जाएंगे। स्टील की रेलिंग लगाकर मार्केट क्षेत्र को डिजाइन किया जाएगा। आने वाले समय में विधायक कोष से लगभग 9 करोड़ रुपये से विभिन्न क्षेत्रों की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएगी। शहर के विभिन्न चौक और मुख्य मार्गों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके बाद विधायक निखिल मदान, निवर्तमान मेयर राजीव जैन और निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र मदान आदर्श नगर में पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। राजीव जैन ने बताया कि आदर्श नगर की मुख्य गली में बारिश के पानी निकासी के लिए 28 लाख रुपये से स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही राधा स्वामी सत्संग वाली गली में लगभग 18 लाख रुपये से सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन डाली जाएगी। इस दौरान राकेश कालड़ा, डॉ. राजीव बत्रा, अमन डूडेजा, सुनील मुसाफिर, भूपेंद्र गहलावत, संदीप, कपिल, सागर चोपड़ा भी मौजूद रहे।