फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सड़कों पर घूम रहे 2000 गोवंश 31 मार्च तक किए जाएंगे शिफ्ट, गोशाला प्रबंधकों ने दी सहमति

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 06:42 PM IST

हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने कहा कि जिले में सड़कों पर घूम रहे 2000 गोवंश 31 मार्च 2026 तक शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इसके लिए गोशाला प्रबंधकों के साथ हुई बैठक के दौरान सहमति दी गई है। साथ ही गोवंशों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि पहले सभी सड़कों पर गोवंश दिखाई देते थे। अब व्यवस्था सुधारने में समय लगा है। आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने सोमवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में अधिकारियों व गोशाला संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों पर घूमने वाली गायों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। गोशालाओं को 5.34 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। जिससे आवश्यक कार्य समय पर पूरे किए जा सकें। 31 मार्च 2026 तक बेसहारा गोवंश फ्री सड़क हो जाएगी। इसके लिए गाेशाला संचालकों ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को गोशाला में रखने का आश्वासन दिया है। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा में कोई भी गोवंश सड़क पर घूमता न दिखाई दें। इसके लिए प्रत्येक नंदी पकड़ने पर 800 रुपये, गाय पर 600 रुपये और बछड़ा-बछड़ी पर 300 रुपये एजेंसी को दी जा रही है।, उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से नस्ल सुधार में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बेहतर नस्ल से अधिक दूध उत्पादन संभव होगा और गोशालाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने निर्देश दिए कि सड़क से पकड़ी गई गायों को 15 दिन अलग बाड़े में रखा जाए ताकि सही तरीके से टैगिंग की जा सके। उन्हें हरा चारा व तेल दिया जाए, जिससे प्लास्टिक खाने की स्थिति में राहत मिल सके। गोशाला संचालकों की ओर से टैग की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के सदस्य राकेश मलिक, उपनिदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा, एसडीओ डॉ. बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें