फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी का सोनीपत में राज्य स्तरीय सम्मेलन

सोनीपत में केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें अपने हकों के लिए भी शोषण का शिकार होना पड़ता है। मांगों के साथ हमें यह बात भी याद रखनी होगी कि महंगाई कौन बढ़ाता है। पहले पिता के सहयोग से नौकरी मिल जाती थी, लेकिन आज संतान को ज्यादा पढ़ाने के बावजूद नौकरी नहीं मिलती। अगर हम बेरोजगारी, महंगाई के कारणों को नहीं जानने का प्रयास करेंगे तो मजदूरों, श्रमिकों व कर्मचारियों का मार्गदर्शन कैसे करेंगे। एआईयूटीयूसी की ओर से रविवार को सारंग रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के समापन से पहले एआईयूटीयूसी के सदस्यों ने लाल झंडा फहराया। सम्मलेन में संगठन के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य कामरेड अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महंगाई ने आज मजदूर-श्रमिक व आमजन की कमर तोड़ने का काम किया है। युवा वर्ग नौकरी से वंचित है, उन्हें बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। सरकार केवल पूंजीपतियों की हितैषी बनकर रह गई है। सम्मेलन की अध्यक्षता एआईयूटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह व संचालन प्रदेश सचिव कामरेड हरिप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सम्मेलन का आयोजन 15 से 17 दिसंबर तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया जाएगा। समारोह में कामरेड रामफल, मेहर सिंह व गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य नेता विनोद शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें