फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम चुनाव 2026: मतदान कल, ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Naveen Updated Sat, 09 May 2026 02:15 PM IST

सोनीपत नगर निगम आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कल होने वाले मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और अन्य आवश्यक मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, बिट्स मोहाना में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को एकत्रित किया गया था, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनें और चुनाव से जुड़ी अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई। मतदान को लेकर प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 2.96 लाख मतदाता करेंगे मेयर और पार्षदों का फैसला इस बार सोनीपत नगर निगम के कुल 22 वार्डों में चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। इन 22 वार्डों में कुल 2 लाख 96 हजार 45 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ये सभी मतदाता मेयर और पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे विभिन्न उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। 264 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे निगम क्षेत्र में कुल 264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं और चुनाव कर्मियों की सहूलियत के लिए बिजली, पीने का पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें