फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में श्याम जन्मोत्सव पर श्याम प्रेमियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा

सोनीपत में श्याम जन्मोत्सव पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट, सोनीपत धाम व जिलाभर के श्याम प्रेमियों की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा की शुरुआत कामी रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा धाम मंदिर से की गई। इसमें काफी श्याम प्रेमियों ने निशान ध्वज उठाकर हिस्सा लिया। यात्रा में विधायक निखिल मदान ने भी श्रद्धालुओं के साथ निशान उठाकर भाग लिया व श्याम नाम की महिमा का गुणगान किया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि श्याम बाबा कलयुग के भगवान हैं। वह सच्चे मन से पूजने वाले अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। निशान यात्रा कामी रोड से प्रारंभ होकर बस अड्डा, गीता भवन चौेक, मिशन चौक सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई सोनीपत धाम पहुंची। शहर के मुख्य मार्गों पर श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा के साथ निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई जगह प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने 500 से ज्यादा श्याम ध्वज उठाएं। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते व भजन से श्याम नाम का गुणगान करते हुए चले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें