नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में बैठक की। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वापस निगम कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा और 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की बात कही। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सफाई कर्मियों की ओर से एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध किया जा रहा है।