फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में प्रशासनिक ड्यूटी पर गई बसें, कई रूट पर बाधित रही परिवहन सेवा

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 21 Jan 2025 06:15 PM IST

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस, एनसीसी व एनएसएस की परेड में शामिल विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की सात बसों की मांग की गई थी। सोनीपत बस अड्डे से सात बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परेड में शामिल व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए विद्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई दिन तक यही व्यवस्था रहेगी। इस दौरान यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें