दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के होलंबी कलां स्टेशन पर मालगाड़ी की पावर में तकनीकी खराबी आने से रेलवे यातायात बाधित हो गया। अपलाइन पर मालगाड़ी की पावर में तकनीकी खराबी आने से पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसके बाद सोनीपत से इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची और खामी को दूर किया। करीब 2 घंटे के बाद दूसरी पावर लगाकर मालगाड़ी को पानीपत की ओर रवाना किया गया। इस दौरान कालका शताब्दी सब्जी मंडी व ऊंचाहार खेड़ा कलां स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर वीरवार सुबह 6:40 बजे पानीपत की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।