सोनीपत के सबसे व्यस्त गीता भवन चौक के पास कपड़ा मार्केट के सामने बनी पार्किंग में खड़ी जूता विक्रेता की ब्रेजा गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के दुकानदारों ने मामले से अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुनील सचदेवा ने बताया कि वह गीता भवन मार्केट में जूते की दुकान चलाते हैं। वह अपनी ब्रेजा कार को कपड़ा मार्केट के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी करते हैं। उनकी कार रोजाना वहीं खड़ी होती है। शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली कि कार में आग लगी हुई है।