सोनीपत में हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा की हत्या व उसके दोस्त मंदीप पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएयूजी) ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी है। आरोपी ने पानीपत के गांव सिवाह निवासी कुख्यात राकेश उर्फ पंपू की दोस्ती में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।