फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में दुकानदारों ने काम धंधा छोड़ अंडरपास में पानी भरने का जताया विरोध

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Mar 2025 04:32 PM IST

सारंग रोड स्थित पार्क के पास रेलवे अंडरपास के नीचे काफी समय से दूषित पानी भरने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अंडरपास में दूषित पानी भरा रहने के विरोध में दुकानदारों ने मंगलवार को अपने काम धंधे छोड़ जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में काले झंडे लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। संजय बड़वासनी, दुकानदार राजवीर, संदीप, सुरेश, रविंद्र व परमेंद्र ने बताया कि रेलवे अंडरपास के नीचे काफी वर्ष से दूषित पानी भरा रहता है। कई बार दूषित पानी दुकानों तक आ जाता है। इसके कारण दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निकासी की अव्यवस्था के चलते, मच्छर-मक्खी पनपने के कारण कई दुकानदार बीमार हो चुके हैं। दुर्गंध के कारण दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार कई बार सरकार व प्रशासन से समाधान करवाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।दुकानदारों को मजबूरन धरना देने के लिए विवश होना पड़ा। दुकानदारों ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने निकासी का प्रबंध नहीं करवाया तो दुकानदार दूषित पानी को ड्रमों में भरकर नगर निगम कार्यालय के बाहर छोड़ेंगे। साथ ही प्रदर्शन कर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें