सोनीपत में बारिश के मौसम में बाबा कॉलोनी पानी की निकासी ठप हो चुकी है। जिससे परेशान लोगों ने बुधवार को एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उनका आरोप था कि सीवर समस्या व पानी निकासी के समाधान कराने के लिए वह कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई।