प्रधानमंत्री बीमा सखी कार्यक्रम को लेकर सोनीपत रोडवेज डिपो से 96 बसें पानीपत भेजी गई, जिससे अधिकतर रूट बंद रहे। इनमें सोनीपत बस अड्डे से 68 तो गोहाना सब डिपो से 28 बसें शामिल रही। बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, चंडीगढ़, व बागपत रूट को छोड़ दे तो लगभग सभी रूट बंद रहे। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे।