फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में बिना उचित मुआवजा दिए पाइप लाइन दबाने का विरोध कर रहे किसान

नवीन दलाल Updated Thu, 07 Nov 2024 12:40 PM IST

सोनीपत के गोहाना के गांव कोहला में पाइप लाइन दबाने का विरोध कर रहे किसानों ने महापंचायत बुलाई है। किसानों की महापंचायत में किसान नेता पहुंचने शुरू हो गए है। किसानों ने एक दिन पहले पोकलेन मशीन के आगे खड़े होकर काम को रुकवा दिया था। जिसके चलते 42 किसानों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। वीरवार की किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सरकार व प्रशासन किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा और जबरदस्ती काम शुरू करवाया जा रहा है। किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। किसान माताओं-बहनों तक को प्रताडि़त किया जा रहा है। किसान झुकने वाला नहीं है। किसान अपनी मांगों को पूरा कराकर ही रहेगा। पहले भी किसानों के साथ ज्यादती हुई तो वह अडिग रहे थे। वहीं किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान अपनी जमीन से पाइप लाइन दबाने की एवज में जायज मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उनके क्षेत्र से सटे पानीपत में किसानों की जमीन का सर्कल रेट 80 लाख रुपये तय किया गया है। उसके अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं सोनीपत में यह पहले 16 लाख था और अब करीब 25 से 27 लाख किया है। यह गलत है और काफी कम है। कम से कम पानीपत की तर्ज पर सर्कल रेट तय कर मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें