फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के गोहाना में पति ने पत्नी पर किया हमला

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 09:40 PM IST

गोहाना के गांव बिचपड़ी में घरेलू कलह के चलते ग्रामीण ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गया। वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गांव बिचपड़ी निवासी टिंकू ने बुधवार को घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी पूजा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पूजा को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद टिंकू अपनी पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें