फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में रोटरी ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्रित करने पहुंची

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 02:55 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन व जनहित अभियान फाउंडेशन की तरफ से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर महलाना रोड स्थित सरस्वती विहार में आयोजित किया गया था। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने पहुंचकर रक्त एकत्रित किया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता कमल कुमारी ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। जनहित अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने कहा कि जीवन बचाने के लिए रक्तदान बहुत जरूरी है। रक्त किसी मशीन में नहीं बनाया जाता। इंसान ही दूसरे इंसान के लिए रक्तदान करता है तभी मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। हर युवा को वर्ष में चार बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से शरीर में कोई कमी नहीं आती बल्कि रक्तदाताओं को इसका लाभ ही मिलता है। इस दौरान मनोज शामड़ी, अधिवक्ता दीपक, रविंद्र हुड्डा, अरुण मलिक, संदीप कुंडू, हिमांशु, संदीप, हरिओम, अमित, नवदीप, जतिन, मनोज, रविंद्र, मोनू भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें