सोनीपत में नागरिक अस्पताल सहित जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों ने धरना और हड़ताल शुरू कर दी है। करनाल जिले के घरौंडा में थाना प्रभारी द्वारा एक सरकारी डॉक्टर के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रदेशव्यापी तूल पकड़ रहा है। सोनीपत जिले में तैनात 135 से अधिक चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद कर धरने पर बैठ गए हैं, जिससे हजारों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।