फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 02:11 PM IST

खरखौदा में भारतीय नौजवान किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को तहसील चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार की ओर से शंभु बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर की गई कार्यवाही पर निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शामड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जबरन उठाकर उनकी गाड़ी तोड़ दी गई, इससे पूरे देश के किसानों में आक्रोष है। ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों को हिरासत में लेकर निंदनीय कार्य किया है। प्रदर्शन के दौरान बेदी प्रधान गोपालपुर, सुमंदर फौजी गोरड, राज सिंह हलालपुर, वीरेंद्र शामड़ी, बुध सिंह छीनोली समेत करीब 20 किसान मौजूद रहे। किसानों ने पंजाब सरकार से सभी किसानों को बिना केस दर्ज किए रिहा करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें