द सोनीपत हिंदू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से गोहाना रोड स्थित हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के खेल मैदान में अंतर-महाविद्यालय स्पोर्ट्स-ओ-मैनिया 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। हिन्दू संस्था के प्रधान राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में हिंदू संस्था के विभिन्न महाविद्यालयों की 78 टीमों के करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बाॅस्केटबाल, वाॅलीबाॅल, शतरंज, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेनिस स्पर्धाएं आयोजित कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल से शरीर तंदरुस्त के साथ जीवन के विकास में भी अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने सभी काे खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, रिले दौड़ के मुकाबले कराएं गए। इस दौरान डाॅ. विशाल दहिया, डाॅ. सुनीता, चिराग रोहिला, अर्जुनदेव मित्तल, सतीश मित्तल, देवेंद्र कुमार वर्मा, वेद प्रकाश, विनय कंसल, प्राचार्य डाॅ. नवीन कुमार मलिक, डाॅ. शिवानी ठाकुर, डाॅ. अरुण मित्तल, डाॅ. हीरामणि, डाॅ. सोनिया आनंद, डाॅ. बिपाशा अग्रवाल व डाॅ. अर्चना गुप्त मौजूद रहे।