फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 06:37 PM IST

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को हैबिटेट क्लब स्थित पटवारखाने में हुई। पटवारी अजय राणा ने इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी। कबीरपुर क्षेत्र में दो प्लॉटों का इंतकाल दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता काफी समय से पटवारखाने के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि इस काम को पूरा करने के लिए गांव पुट्ठी निवासी अजय राणा ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें