फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: निर्माणाधीन मंदिर गिराने के आदेश वापस ले निगम, अन्यथा होगा आंदोलन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:42 PM IST

गांव राठधना स्थित निर्माणाधीन श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर को गिराने के लिए नगर निगम की तरफ से जारी नोटिस के विरोध में बुधवार को फाजिलपुर में पंचायत हुई। इसमें सामूहिक मांग की गई कि मंदिर को गिराने के आदेश को सार्वजनिक रूप से वापस लिया जाए। मंदिर को वैधता प्रदान की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि नगर निगम ने पंचायत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में जाट जोशी, रायपुर, राई, गढ़ शाहजहांपुर, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर और फाजिलपुर सहित आसपास के कई गांवों के प्रमुख लोग उपस्थित हुए। पंचायत की अध्यक्षता उदय सिंह सैनी ने की। पंचायत में निर्णय लिया कि हिंदू मंदिर रक्षक समिति का गठन किया जाएगा जो निगम क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों के मंदिरों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। यह समिति मंदिरों की पहले से बनी स्थानीय कमेटियों के साथ मिलकर सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रयास करेगी। इसके अंतर्गत सभी गांवों में पंचायतें करके समिति का विस्तार किया जाएगा। फिर महापंचायत करके मंदिर संरक्षण और नगर निगम के विरोध की रणनीति तय की जाएगी। अगली पंचायत 27 जुलाई को सुबह 10 बजे राठधना के शिव मंदिर में बुलाई है। जिसमें मंदिर रक्षा की अगली रणनीति तैयार की जाएगी। जिसमें नगर निगम को भंग करने और गांवों में पंचायती शासन की पुनर्स्थापना की मांग हो सकती है। इस दौरान सरोहा खाप के उप प्रधान रोहताश राणा, जयभगवान राणा, राजकुमार राणा, अनिल जैन, बिजेंद्र, ईश्वर, देवेंद्र ठोलेदार, पालेराम, रणधीर, नफे सिंह, सतीश, जयवीर हुड्डा, महासिंह नंबरदार भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें