फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: स्कूलों में रामायण व महर्षि वाल्मीकि विषय प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 05:14 PM IST

जिले भर के राजकीय व निजी स्कूलों में सोमवार को रामायण व महर्षि वाल्मीकि विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान जहां रामायण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए। वहीं रामायण पर आधारित चित्र बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में प्राचार्य व प्रबंधन के नेतृत्व में प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई। प्रथम श्रेणी में कक्षा छठी से 8वीं व दूसरे चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान पर आधारित चित्र बनाएं। किसी बच्चे ने चित्र के माध्यम से राम विवाह के दृश्य को दर्शाया तो किसी ने राम वनवास का चित्रण प्रस्तुत कर रामायण काल की याद दिलाई। विद्यालयों में आयोजित हुई प्रतियोगिता का अधिकारियों ने निरीक्षण कर बच्चों की प्रतिभा को परखा। इससे सभी बच्चों को अपनी संस्कृति से अवगत होने का अवसर भी मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से पांडव नगरी रामायण काल में डूबी नजर आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें