हलवाई हट्टा स्थित श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित नौ दिवसीय महाशिव पुराण कथा रविवार को नवचंडी महायज्ञ कर संपन्न की गई। नवचंडी महायज्ञ में पंडित अमित शौनक व आचार्य अनुज दीक्षित ने श्रद्धालुओं के साथ आहुति डाली। यजमान के रूप में बसंत मंगला, राजेंद्र अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। कथावाचक आचार्य अनुज दीक्षित ने उमा संहिता व द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रसंग का वर्णन कर महाशिव पुराण कथा को विराम दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सब्जी मंडी के प्रधान ललित खत्री, राकेश बंसल व दीपांशु सैनी ने शिरकत की। मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया। भंडारे में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के प्रधान महेश गोयल, उप प्रधान तरुण गोयल, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव गौरव, विशाल गोयल, विक्रांत गुप्ता, प्रवीण कुच्छल, प्रमोद गुप्ता व पंडित राजेश शौनक मौजूद रहे।