गोहाना में नारी शक्ति वंदन पद यात्रा की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। कम्यूनिटी सेंटर से शुरू होने वाली इस पद यात्रा से पहले बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं, जिससे पूरे माहौल में उत्सव जैसा रंग देखने को मिला। आयोजन की संयोजक सुमित्रा चौहान ने बताया कि यात्रा कम्यूनिटी सेंटर से शुरू होकर बाबा भीम राव आंबेडकर चौक तक निकाली जाएगी।