भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जब भी देश में आर्थिक मामलों पर चर्चा होगी तो पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया जाएगा। सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह ने छोटे से गांव से देश के बड़े पद तक का सफर किया। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाएंगे। वह बड़े राजनीतिक पदों पर रहे। जब भी देश में आर्थिक मामलों पर चर्चा होगी या किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा होगी तो उन्हें याद किया जाएगा। हम प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार, उनके दोस्तों और देश के 140 करोड़ देशवासियों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले। डॉ मनमोहन सिंह ने सदैव अच्छे राजनेता के रूप में शासन किया। उन्होंने राजनीतिक दलों की सहमति से देश के लिए अच्छे कार्य किए थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 40 लाख से ज्यादा सदस्य बने हैं। फिलहाल बूथ लेवल के चुनाव होंगे। 20629 बूथों पर भाजपा की मजबूत टीम का गठन होने के बाद मंडल स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे।