फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मैस कर्मचारी यूनियन का हुआ चुनाव, बेचेलाल बने प्रधान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 03:41 PM IST

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शनिवार को मैस कर्मचारी यूनियन का चुनाव कराया गया। सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। जिसमें प्रधान पद पर बेचेलाल, सचिव पद पर राजेश कुमार गोस्वामी और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार गोस्वामी को चुना गया। वहीं, कमेटी सदस्यों में बबलीन, श्याम शुक्ला, आशा, जगरूप, कामता प्रसाद, गोविंद, सतपाल, राजू त्रिपाठी, विदेश, अनिल मिश्रा और पुनीत को सर्वसम्मति से चुना गया। सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पांच दिन के आंदोलन के बाद आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन ने निकाले गए यूनियन सचिव राजेश गोस्वामी को बहाल करना पड़ा। उन्होंने मैस कर्मचारियों की एकता और आंदाेलन को बधाई देते हुए, संगठित होकर, संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें