फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जनशताब्दी से गिरा मास्टर एथलीट, मौत

चंडीगढ़ में हुए 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में पदक जीतकर घर लौटते समय जनशताब्दी ट्रेन से गिरने के चलते भिवानी के एथलीट की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंडीगढ़ में मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की ओर से 20 से 22 मार्च तक 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। फूल कुमार रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। जीआरपी थाने के जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि भिवानी के हालू बाजार निवासी फूल कुमार (70) अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ में हुए नेशनल गेम्स का प्रतिभाग करने गए थे। वहां उन्होंने पोल वाल्ट स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था और रविवार सुबह वह चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन सवार हो गए। राठधना-नरेला स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव की शिनाख्त हो पाई है। बताया गया कि वह खेल कोटे के आधार पर रेलवे में नौकरी पर तैनात हुए थे। वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 130 से ज्यादा पदक जीत चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें