सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में साहिबजादों का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सत्कार से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री सुखमनी साहिब का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल हुई संगत का स्वागत किया। अखंड पाठ के बाद स्त्री सत्संग सभा की ओर से कीर्तन कर वाहेगुरु का नाम जपा गया। कीर्तन में पंजाब से विजय सिंह व ढाडी जत्था राजवंत कौर राजन ने अन्य सहयोगियों के साथ शब्द कीर्तन का गायन किया।