फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में जलाभिषेक के बाद संकीर्तन में भजनों से गूंजे शिवालय

शिवरात्रि पर आईटीआई चौक के सामने कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर में हवन कर संकीर्तन का आयोजन किया गया। हवन में पंडित जितेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमान प्रवीण सैनी के सहपरिवार को पूजन करवाया। तत्पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इससे पहले हरिद्वार से डाक कावड़ लाए शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा। श्रीराम मंदिर धर्मार्थ समिति के सदस्यों ने हवन में शामिल होकर पूर्णाहुति डलवाई। हवन कर भगवान भोलेनाथ से सभी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि मंदिर में अलसुबह से ही पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिनभर जलाभिषेक के बाद शाम को महिला कीर्तन मंडली की ओर से संकीर्तन किया गया। महिलाओं ने भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें