फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में फसलों की सरकारी खरीद की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 04:04 PM IST

रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को इनेलो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुई। उन्होंने धान लेकर पहुंचे किसानों से मिलने के बाद फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उसके बाद लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त सुशील सारवान को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और फसलों की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि भाजपा राज में किसान खून के आंसू रो रहे हैं। किसानों को धान व बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तक नहीं मिल रहा है। नमी के नाम कटौती करके किसानों के साथ सरेआम धोखा हो रहा है। खेत में बारिश का पानी अब तक खड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी खेतों से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं परंतु सरकार का किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं। धान-बाजरा सरकारी खरीद को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने और दनके साथ हो रही लूट के विरोध में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए। इस दौरान पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, भूपेंद्र मलिक, त्यागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्यागी, गोपाल जाजी, प्रदीप दहिया, विकास मलिक, सुरेंद्र सिरसाढ़, मंजीत फोगाट, राजेंद्र मलिक, फूलकुमार चौहान, ताहर सिंह चौहान, महाबीर शर्मा, अनिल डबरपुर, प्रमोद मोदी, राकेश दहिया भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें