फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा से पूर्व अधिकारियों के साथ केंद्र बनाने पर चर्चा की गई थी। कुछ लोगों ने कहा कि सोनीपत, रोहतक, झज्जर में परीक्षा केंद्र नहीं होने चाहिए, पिछली बार भी यहां केंद्र नहीं बनाए गए थे। इन जिलों में पेपर में गड़बड़ी होने की ज्यादा संभावना रहती है। इस बात उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में भी सीईटी परीक्षा ली जाएगी और यह अच्छे से चल रही हैं। प्रदेश में कोई भी जिला संवेदनशील नहीं है। एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने शनिवार को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर नूंह, फरीदाबाद के बाद सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का दौरान गया। दौरे के दौरान हिम्मत सिंह ने जिला परिषद के हाॅल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के साथ पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान व एसडीएम सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे। हिम्मत सिंह ने कहा कि एचएसएससी ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिलों से परीक्षा गड़बड़ी वाले पुराने टैग हटाने का काम किया है। आगे भी जब भी परीक्षा होगी तो प्रदेशभर में ही होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें