फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना:- देर रात बारिश बनी काल, पुराने मकान की छत गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत

गोहाना। बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान की छत गिरने से देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय बिमला और 53 वर्षीय सुनील मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में सोई थीं। रात करीब 1:30 बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गईं। देर रात हादसे की किसी को जानकारी नहीं लग सकी। सुबह करीब 4 बजे घर की बहू मोनिका की नजर मलबे पर पड़ी तो उसने तुरंत शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गौरतलब है कि बिमला, स्वर्गीय राजेंद्र की पत्नी थीं। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। वहीं सुनील और उनके पति रमेश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। इन दोनों की भी शादी हो चुकी है। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें