फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला, गिरफ्तार अनिल को परिजनों ने बताया निर्दोष

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने गन्नौर उपमंडल के राजपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने अनिल को निर्दोष बताया है। वहीं अनिल की गिरफ्तारी को लेकर उसके गांव के लोग भी हैरान हैं। अनिल कार मैकेनिक है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। पांच साल पहले सड़क हादसे में उसकी दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बाद से वह बाइक नहीं चला पाता है। वह कारों की मरम्मत व टैक्सी की बुकिंग कर परिवार का खर्च चलाता है। अनिल विवाहित है और उसके परिवार में मां, पत्नी व तीन बच्चे हैं। उसके पिता का निधन दस साल पहले हो चुका है। अनिल की गिरफ्तारी की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों ने कहा कि अनिल पर लगे आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि अनिल किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा। परिवार का कहना है कि अनिल बुधवार को घर से निकला था और तब से नहीं लौटा था। हालांकि अनिल की गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दो बदमाशों को मार गिराया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें