हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हड़ताली कर्मचारियों ने 11वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। नगर निगम कार्यालय में धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री ने की व संचालन जिला सचिव अमित दहिया द्वारा किया गया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम के चलते प्रदेश भर में रोजाना सैकड़ों स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। उसके बावजूद अधिकारी सरकार को लगातार गुमराह कर रहे हैं कि आग बुझाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। अमित दहिया ने बताया कि सरकार ने फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह की शहादत का तमाशा बना रखा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपप्रधान विरेंद्र, श्रीपाल, होशियार, विक्रम सिंह, यशेंद्र, सोमपाल, राजपाल, पवन, मनोज, अजीत, सुनील भी मौजूद रहे।