जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में 7 मई 2025 को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम 4:00 बजे सायरन बजते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत बाजार में पहुंचीं। यह अभ्यास युद्धकालीन परिस्थितियों, जैसे हवाई हमले या आपात स्थिति, में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए था।