फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: किसानों के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, 27 जनवरी को हांसी में प्रदेश स्तरीय महापंचायत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 03:50 PM IST

किसानों ने बैठक आयोजित कर किसान हितों से जुड़े मुद्दों और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में किसानों ने अपनी आठ सूत्रीय प्रमुख मांगों पर सहमति बनाते हुए आगे की रणनीति और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में किसान नेताओं ने जानकारी दी कि 27 जनवरी को हांसी में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के किसानों के साथ अन्य राज्यों से किसान प्रतिनिधि आएंगे। 7 फरवरी से तीन चरणों में किसान यात्रा निकाली जाएगी, जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर के लाल चौक तक जाएगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसान व मजदूरों की कर्ज मुक्ति, फसल बीमा योजना में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को पुन: लागू करने, मार्केट वैल्यू से चार गुना मुआवजा देने तथा मुक्त व्यापार समझौतों में कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने यह भी बताया कि 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से किसान नेता चौधरी छोटूराम के गांव गढ़ी सापला स्थित उनकी प्रतिमा स्थल से मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें