फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पार्षद का काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन, CM को खून से लिखा पत्र

सोनीपत में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने काले कपड़े पहनकर और सिर पर काली पट्टी बांधकर पंचायती राज को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर जिला पार्षदों को सांसदों व विधायकों की तर्ज पर ग्रांट देने की मांग की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि आज सरकार किस तरीके से पंचायती दिवस मना रही है, जबकि पंचायती राज केवल दिखावा मात्र के रह गया है। आज पंचायती राज जिला परिषद सफेद हाथी की तरह है, उनके पास कोई अधिकार नहीं है। जिला पार्षद अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए नाकाम साबित हो रहे हैं। जिला पार्षदों से बेहतर नगर निगम के पार्षद हैं, जिनके वोट मात्र 10 से 12 हजार हैं, और हमारे वोट 55 से 60 हजार हैं। नगर निगम पार्षद अपने वार्डों में कई-कई करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य करवा रहे हैं, जबकि जिला पार्षदों को बहुत कम ग्रांट मिल रही है। ग्रांट कम मिलने से उनके वार्डों में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। स्टांप ड्यूटी का पैसा कई सालों से रिलीज नहीं हुआ है, वह पैसा जिला परिषद में भेजा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें